• Home
  • Crime
  • Bihar Crime News: शराब पार्टी में जहर, प्रेमी की हत्या और सबूत मिटाने की साजिश—मुजफ्फरपुर में सनसनी
Image

Bihar Crime News: शराब पार्टी में जहर, प्रेमी की हत्या और सबूत मिटाने की साजिश—मुजफ्फरपुर में सनसनी

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेरुआ डीह गांव में 30 वर्षीय युवक बिगन राम की संदिग्ध मौत ने अब हत्या, साजिश और सबूत मिटाने की गंभीर कहानी का रूप ले लिया है।

शुरुआत में इस मामले को सामान्य मौत बताकर जल्दबाजी में दाह संस्कार कर दिया गया, लेकिन जैसे-जैसे सच्चाई सामने आई, मामला बेहद गंभीर होता चला गया। आरोप है कि मृतक के शव को बिना परिजनों को सूचना दिए पहले दफनाया गया और बाद में उसे जलाकर मिट्टी से ढक दिया गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बरियारपुर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस ने बचे हुए मानव अवशेषों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बिगन राम की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक का अपने ही पड़ोस की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसकी जानकारी महिला के पति को पहले से थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था।

सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शराब से भरे तीन गिलास दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान महिला के पति और उसके साथियों ने बिगन राम को नशीला पदार्थ मिलाकर शराब पिलाई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने और सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

एक अन्य वायरल वीडियो में कथित तौर पर शव के दाह संस्कार और उसे मिट्टी से ढकते हुए दृश्य सामने आए हैं, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मृतक के परिजनों ने महिला के पति और उसके सहयोगियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है।

एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील है और इसकी वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top