• Home
  • Crime
  • रेलवे ट्रैक पर मिली पुलिस तैयारी कर रही छात्रा की लाश
Image

रेलवे ट्रैक पर मिली पुलिस तैयारी कर रही छात्रा की लाश

मुजफ्फरपुर। बिहार पुलिस की तैयारी कर रही एक होनहार छात्रा की जिंदगी शनिवार की शाम रेलवे ट्रैक पर खत्म हो गई। हाजीपुर–मुजफ्फरपुर रेलखंड पर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के खबड़ा रेलवे गुमटी के पास 20 वर्षीय सान्या कुमारी का शव ट्रैक से बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

शुरुआत में इस घटना को रेलवे हादसा माना जा रहा था, लेकिन मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है। सान्या कुमारी वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बीते दो वर्षों से वह मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के अतरदह में अपनी मां और बहन के साथ रहकर बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी।

शनिवार की देर शाम अचानक उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

परिजनों का कहना है कि सान्या का स्वभाव बेहद शांत था और वह पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहती थी। पिता दीपक कुमार सिंह, जो पेशे से किसान हैं, ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। उसी दौरान सान्या की मां गांव में रुक गई थी, जबकि सान्या अपनी बहन के साथ अतरदह में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी।

पिता ने साफ तौर पर कहा कि सान्या के जीवन में ऐसा कोई कारण नहीं था, जिससे वह आत्महत्या जैसा कदम उठाए। उनका कहना है कि बेटी पुलिस में जाने का सपना देख रही थी और मेहनत के साथ तैयारी कर रही थी। ऐसे में रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलना समझ से परे है।

इधर, काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल इसे हादसा, आत्महत्या या हत्या—तीनों एंगल से देखा जा रहा है। अभी तक परिजनों की ओर से हत्या को लेकर कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, हालांकि मौखिक रूप से उन्होंने संदेह जताया है।

रेल एसपी ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घटना की जांच काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस कर रही है और जरूरत पड़ने पर रेल पुलिस हर स्तर पर सहयोग करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष होगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल सान्या कुमारी की मौत रहस्य बनी हुई है। रेलवे ट्रैक पर पड़ी उसकी खामोश लाश कई सवाल खड़े कर रही है—क्या यह महज एक हादसा था, या आत्महत्या, या फिर पुलिस बनने का सपना देखने वाली छात्रा किसी साजिश का शिकार हो गई? इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएंगे।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top