• Home
  • Crime
  • नालंदा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिला गंभीर, गांव में दहशत
Image

नालंदा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिला गंभीर, गांव में दहशत

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। खेत में रखे नेवारी (पुआल) को हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग गुस्से में तिलक गोप के घर पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

इस दौरान जब तिलक गोप के साथ मारपीट की जा रही थी, तभी उनकी पत्नी दुलारी देवी उन्हें बचाने के लिए आगे आईं। आरोपियों ने उन पर भी रहम नहीं किया और गोली चला दी, जो उनके पेट में जा लगी। गंभीर रूप से घायल दुलारी देवी मौके पर ही गिर पड़ीं। वहीं इस घटना में तिलक गोप की भतीजी डोली कुमारी भी घायल हो गईं।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में दुलारी देवी को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें PMCH रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद गांव में अब भी भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Releated Posts

वैशाली में शादी समारोह में बवाल: गाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई घायल

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में सनसनी: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Bihar Crime: शेखपुरा में मामूली विवाद बना खूनी खेल, थ्रेसर को लेकर फायरिंग में 2 की मौत

शेखपुरा: बिहार के Sheikhpura जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद…

ByByAjay Shastri Apr 18, 2026

Bihar Crime: वैशाली में अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, बोलेरो-बाइक समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

वैशाली/पटना: बिहार से एक बड़ी आपराधिक कार्रवाई सामने आई है, जहां Vaishali थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के…

ByByAjay Shastri Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top