• Home
  • Blog
  • नालंदा में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान जा रहा परिवार दुर्घटना का शिकार, महिला की मौत; 18 से अधिक घायल
Image

नालंदा में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान जा रहा परिवार दुर्घटना का शिकार, महिला की मौत; 18 से अधिक घायल

नालंदा।
नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के सफर को मातम में बदल दिया। सरमेरा–बिहटा पथ पर दस्तुरपर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चकमा देने वाली हरकत के बाद एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इस भीषण हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतका की पहचान नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के रवियो गांव निवासी सनोज प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी शीला देवी के रूप में की गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। चारों ओर चीख-पुकार और कराह सुनाई देने लगी, वहीं सड़क पर मातम का माहौल छा गया।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। यह परिवार नवादा के रवियो गांव से फतुहा गंगा स्नान के लिए निकला था। परिजन पहले से ही गहरे शोक में डूबे हुए थे। हाल ही में परिवार के एक सदस्य की कोलकाता में मौत हुई थी, जिसके बाद ब्रह्म भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। इसी क्रम में परिवार के लोग गंगा स्नान कर मन का बोझ हल्का करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घायलों ने बताया कि दस्तुरपर मोड़ के पास अचानक एक अज्ञात वाहन ने पिकअप को चकमा दिया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। पल भर में खुशी का सफर मातम में तब्दील हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला गया और सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आधा दर्जन से अधिक घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में गंगा स्नान की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यही है कि आखिर कब तक लापरवाही और बेलगाम रफ्तार मासूम जिंदगियों को यूं ही निगलती रहेगी?

Releated Posts

बिहार पुलिस का सख्त एक्शन: 24 घंटे में दूसरा एनकाउंटर, सीवान में आरोपी ढेर नहीं, घायल

सीवान जिले में पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Apr 30, 2026

शिक्षक के साथ छात्रा लापता, चार महीने से जारी तलाश, मामला बना चर्चा का विषय

दरभंगा जिले के गौराबौराम क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसमें एक सरकारी स्कूल के शिक्षक…

ByByAjay Shastri Apr 30, 2026

बेटे की हत्या मामले में पिता को आजीवन कारावास, बेगूसराय कोर्ट का फैसला

बेगूसराय जिला अदालत ने बेटे की हत्या के एक मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा…

ByByAjay Shastri Apr 30, 2026

सुल्तानगंज कांड: ऑफिस में गोली, जंगल में एनकाउंटर… ऐसे खत्म हुआ रामधनी यादव

भागलपुर के सुल्तानगंज से उठी गोलियों की आवाज अब सिर्फ एक वारदात नहीं रही… यह एक पूरी कहानी…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top