• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक
Image

बेगूसराय में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक

बेगूसराय, 24 अप्रैल 2026:
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर बेगूसराय में आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेगूसराय के मार्गदर्शन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कान्त ने संबंधित पदाधिकारियों को लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा भी जिले के भ्रमण के दौरान लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय के साथ-साथ जिले के सभी अनुमंडलीय न्यायालयों—तेघड़ा, बलिया, मंझौल और बखरी—में किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे न्यायालय, बेगूसराय में भी लोक अदालत का आयोजन होगा।

बैठक में यह निर्देश दिया गया कि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन आपसी सुलह और समझौते के आधार पर किया जाए। लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम जनता को त्वरित, सुलभ और किफायती न्याय उपलब्ध कराना है।

जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेगूसराय ने आमजन से अपील की है कि वे 9 मई को आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर आपराधिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, वैवाहिक वाद (तलाक को छोड़कर), वन एवं अन्य सुलहनीय मामलों का शीघ्र निपटारा कराएं। इसके लिए संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

रामसेवक स्वामी की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar News: हथिदह में ट्रक की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, बड़हिया में रात 2 बजे से सप्लाई ठप

लखीसराय जिले के बड़हिया इलाके में अचानक बिजली संकट खड़ा हो गया है। हथिदह के पास एक अनियंत्रित…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में पंचायत स्तर पर योजनाओं का औचक निरीक्षण, कई विभागों की हुई जांच

बेगूसराय, 24 अप्रैल 2026:बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, विभिन्न स्थलों पर हुए कार्यक्रम

बेगूसराय, 24 अप्रैल 2026:राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को बेगूसराय जिले में विभिन्न…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

मानव एकता दिवस पर बखरी में रक्तदान शिविर और विशाल सत्संग, 200 लोगों ने किया रक्तदान

बेगूसराय (बखरी): संत निरंकारी मिशन की ओर से हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाए जाने वाले मानव एकता…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top