• Home
  • Blog
  • सरकार की सख्त मनाही के बावजूद ओवरलोडिंग! नवादा में पलटा स्कूल वाहन, एक बच्ची की मौत, कई घायल
Image

सरकार की सख्त मनाही के बावजूद ओवरलोडिंग! नवादा में पलटा स्कूल वाहन, एक बच्ची की मौत, कई घायल

नवादा। बिहार के नवादा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोविंदपुर प्रखंड के कमलापुर रोड पर एक स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 बच्चे घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। गिरने के बाद वाहन चार बार पलटा, जिससे उसमें सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त आसपास के खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में आयुषी कुमारी नाम की बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल बच्चों का इलाज जारी है। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन एक निजी स्कूल का था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे और तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस वाहन में 12 से 15 बच्चों को बैठाने की अनुमति होती है, उसमें 20 से 25 बच्चों को बैठाया गया था। हादसे के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और लोग स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top