• Home
  • Blog
  • नवादा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो लड़कियों समेत चार गिरफ्तार
Image

नवादा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो लड़कियों समेत चार गिरफ्तार

नवादा, बिहार।
बिहार के नवादा जिले के घनी आबादी वाले नवीन नगर मोहल्ले में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में दो लड़कियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर की गई। पुलिस अधीक्षक के देखरेख में डीएसपी हुलास कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने छापेमारी कर मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और दवाएं बरामद की हैं।

सूत्रों के अनुसार, रैकेट सरवन यादव नामक व्यक्ति के मकान में चलाया जा रहा था। वह खुद वहां नहीं रहते थे और मकान किराए पर दे रखा था। छापेमारी के दौरान घटनास्थल के पास कचरे के ढेर से विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें और इस्तेमाल किए गए कंडोम बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि इस रैकेट के लंबे समय से चलने की आशंका है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की बोतलें बरामद होना भी एक गंभीर मामला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें इस सेक्स रैकेट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और सभी आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Begusarai News: 18 घंटे से रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के बाहर रखी है डिलीवरी बॉय की लाश, मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन

बेगूसराय: जिले में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले डिलीवरी बॉय मुकेश कुमार का शव पिछले 18 घंटे…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar News: शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के नाश्ते में निकला कीड़ा, 233 शिक्षकों में नाराजगी, एजेंसी को नोटिस

पटना: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Khan Sir Coaching Attack: हमले के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा, सुरक्षा की मांग पर प्रदर्शन

पटना: राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर की कोचिंग संस्था पर हुए हमले के बाद माहौल पूरी…

ByByAjay Shastri Jun 3, 2026

सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों ने ली शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय के पांच नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

Weather Forecast: गर्मी से मिलेगी राहत, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

PMCH में भीषण आग से करोड़ों का नुकसान, एचआईवी सैंपल और 1000 से ज्यादा किताबें जलकर राख

पटना: बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शामिल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) एक बार फिर…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

3 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी भोला सिंह को बंगाल से बिहार लाया गया, बाढ़ कोर्ट में होगी पेशी

पटना: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है।…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

बेगूसराय में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान बेहोश हुई महिला सिपाही, भीषण गर्मी बनी वजह

बेगूसराय में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी का असर अब सरकारी कार्यक्रमों पर भी दिखने लगा है। सोमवार…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

Sheikhpura News: 37 साल की सेवा के बाद दो पुलिस चौकीदारों को भावभीनी विदाई, केवटी थाना में सम्मान समारोह आयोजित

शेखपुरा: जिले के केवटी थाना में रविवार को दो सेवानिवृत्त पुलिस चौकीदारों के सम्मान में विदाई सह सम्मान…

ByByAjay Shastri Jun 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top