• Home
  • Blog
  • एनसीसी कैडेट्स के बीच सूखे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, जयमंगला वाहिनी परिवार की पहल
Image

एनसीसी कैडेट्स के बीच सूखे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, जयमंगला वाहिनी परिवार की पहल

समाज में तेजी से बढ़ते सूखे नशे के खतरे को देखते हुए जयमंगला वाहिनी परिवार द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जी.डी. कॉलेज परिसर में एनसीसी कैडेट बटालियन संख्या 5/9 के कैडेट्स के साथ एक विशेष संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें नशा-मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रमण ने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा मानव शरीर को अंदर से खोखला कर देता है और इसकी लत के कारण कई गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सूखे नशे सहित किसी भी प्रकार के नशे से स्वयं को दूर रखें और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।

एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अजित कुमार ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कैडेट्स से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ, ताकि नशा-मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

जयमंगला वाहिनी परिवार के जिलाध्यक्ष महेश वत्स कुमार ने कहा कि नशे के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि नशे के शिकार लोगों को दुत्कारने के बजाय उन्हें समझाने, सहारा देने और सही दिशा दिखाने की जरूरत है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में वापस लौट सकें।

इस अवसर पर आलोक कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यदि हम दृढ़ संकल्प लें तो स्वयं को नशे से दूर रखकर समाज को नशा-मुक्त बनाना कोई कठिन कार्य नहीं है। वहीं मीडिया प्रभारी सुमित कुमार ने कहा कि जागरूकता ही नशा उन्मूलन का सबसे सशक्त माध्यम है। जब तक युवा वर्ग जागरूक नहीं होगा, तब तक समाज को सुरक्षित नहीं बनाया जा सकता।

नगर मंत्री सोनू कुमार ने कहा कि नशे से दूरी ही स्वस्थ और सफल जीवन की कुंजी है। निष्ठा सिविल सर्विसेज के शुभम कुमार ने भी कैडेट्स से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूरी बनाकर रखें और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएँ।

कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी सुमित कुमार ने उपस्थित सभी एनसीसी कैडेट्स को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का मंच संचालन सुमित कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री सोनू कुमार ने किया।

इस अवसर पर डॉ. रमण, शुभम कुमार, आलोक कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार, सुमित कुमार, महेश वत्स, सौरभ, अभिमन्यु सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर कैडेट्स में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने नशा-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top