नई दिल्ली/लखनऊ: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी डॉ. शाहीन के फ्लैट पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, फ्लैट की अलमारी से 300 ग्राम सोना और लगभग 18.50 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं।
NIA सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई आतंकी गतिविधियों और फंडिंग नेटवर्क की जांच के तहत की गई है। एजेंसी ने कहा कि बरामदगी से आतंकी फंडिंग और वित्तीय लिंक को ट्रेस करने में मदद मिलेगी।
फ्लैट में और भी संदिग्ध दस्तावेज और सामग्री मिली हैं, जिनकी जांच अभी चल रही है। एजेंसी ने पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर रखी है और फ्लैट के आस-पास के इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
इस मामले में आगे की जांच जारी है, और NIA ने मीडिया से अपील की है कि जांच में किसी प्रकार की अड़चन ना पैदा की जाए।















