• Home
  • Crime
  • अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर व एक जेसीबी जब्त
Image

अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर व एक जेसीबी जब्त

बेगूसराय।
जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है।

नीमा चांदपुरा थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से बालू/मिट्टी खनन कर परिवहन किए जा रहे वाहनों को पकड़ा गया। मौके से पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन को जप्त कर थाना लाया गया है।

थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top