• Home
  • Blog
  • पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक, निशांत ने किया अंतिम दर्शन
Image

पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक, निशांत ने किया अंतिम दर्शन

पटना: अस्थावां और सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सतीश कुमार एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

निशांत कुमार ने किया अंतिम दर्शन

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने भी सतीश कुमार का अंतिम दर्शन किया और उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

नीतीश और सतीश कुमार के बीच रही थी करीबी

बताया जाता है कि एक समय सतीश कुमार और नीतीश कुमार के बीच काफी करीबी संबंध थे। दोनों नेताओं ने बिहार की राजनीति में साथ मिलकर काम किया था और लालू प्रसाद यादव की सत्ता के खिलाफ राजनीतिक आंदोलन में भी दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

इसी राजनीतिक और व्यक्तिगत नजदीकी के कारण सतीश कुमार के निधन की खबर मिलते ही निशांत कुमार भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

जदयू में शामिल होने के बाद बढ़ी सक्रियता

गौरतलब है कि निशांत कुमार हाल ही में जदयू में शामिल हुए हैं। पार्टी में शामिल होने के बाद से वे लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय नजर आ रहे हैं और विभिन्न राजनीतिक तथा सामाजिक आयोजनों में भाग ले रहे हैं।

Releated Posts

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

पटना के तारामंडल ट्रैफिक पोस्ट पर उठे सवाल, वाहन चालकों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पटना। राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव, 10 लोग प्रभावित, प्रशासन ने शुरू की जांच

छपरा। सारण जिले के छपरा में गुरुवार देर रात एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव ने…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top