पटना: बिहार की सियासत में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, नेताओं के बीच बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।
नित्यानंद राय ने कहा,
“तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि वे 18 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे सपना देख रहे हैं। 2020 विधानसभा चुनाव के बाद भी उन्होंने दो दिन तक ऐसा ही सपना देखा था, और अब फिर वही सपना देख रहे हैं, जो पूरा होने वाला नहीं है… बिहार की जनता विकास चाहती है, जंगलराज नहीं।”
उन्होंने आगे कहा कि जनता अब पुराने दौर में लौटना नहीं चाहती, बल्कि राज्य में स्थिरता और प्रगति चाहती है। एनडीए सरकार ने बिहार में विकास के कई काम किए हैं और जनता एक बार फिर एनडीए के साथ है।
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नित्यानंद राय का यह बयान तेजस्वी यादव के हालिया दावे के जवाब में आया है, जिसमें तेजस्वी ने कहा था कि 18 नवंबर को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बयान के बाद से बिहार की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है।


















