• Home
  • Crime
  • Bihar News: पटना में 10 साल की छात्रा की हत्या, लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी
Image

Bihar News: पटना में 10 साल की छात्रा की हत्या, लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी

Bihar News: पटना से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 10 वर्षीय स्कूली छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

मृतका की पहचान रौशनी कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के सिर पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। घटना बायपास थाना क्षेत्र के सती चौड़ा के पास की बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, रौशनी बुधवार सुबह घर से दूध लेने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन गुरुवार को उसका शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची के साथ किसी अनहोनी की आशंका पहले से जताई जा रही थी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें अपहरण और दुष्कर्म की आशंका को भी खारिज नहीं किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar School Crime News: रोहतास के स्कूल में अलमारी से 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद, 5 शिक्षक निलंबित

Bihar School Crime News: रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, रामडीह से एक…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Transport Corruption: मुंगेर की सड़कों पर ‘घूस राज’ का खुलासा, पासिंग के नाम पर उगाही से भड़के ड्राइवर, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar Transport Corruption: मुंगेर से सामने आई ताज़ा घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

जमुई में नाबालिग छात्रा से दरिंदगी: अपहरण, दुष्कर्म और लाइव वीडियो वायरल करने की धमकी

जमुई (बिहार): बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

“पेड़ से लटकी मोहब्बत की लाश: प्रेमी जोड़े की रहस्यमयी मौत से दहला इलाका, आत्महत्या या साजिश?”

बिहार के बगहा में उस समय सनसनी फैल गई, जब नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top