• Home
  • Crime
  • पटना के बाढ़ में मेडिकल दुकान से हथियारों का जखीरा बरामद, कथित डॉक्टर गिरफ्तार
Image

पटना के बाढ़ में मेडिकल दुकान से हथियारों का जखीरा बरामद, कथित डॉक्टर गिरफ्तार

पटना। बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मेडिकल दुकान की आड़ में चल रहे अवैध हथियार तस्करी के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार और नकदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कथित डॉक्टर अपनी मेडिकल दुकान के जरिए अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले दुकान की रेकी की और फिर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस और करीब 1 लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद किए।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कथित डॉक्टर त्रिपुरारी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में बरामद नकदी को हथियारों की तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी का नाम पहले भी नवादा जिले में एक अपहरण मामले में सामने आ चुका है, जिससे उसके आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि होती है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से टाल क्षेत्र में सक्रिय हथियार तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी मान रहे हैं।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top