• Home
  • Blog
  • पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से दी गई सूचना, परिसर खाली कराया गया
Image

पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से दी गई सूचना, परिसर खाली कराया गया

राजधानी पटना से एक बार फिर बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई है, जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

धमकी की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में सिविल कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके की सघन जांच में जुट गई हैं। कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, हालांकि हर बार जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। बावजूद इसके, इस बार भी प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

इस संबंध में टाउन डीएसपी ने धमकी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ई-मेल की जांच की जा रही है और साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल जांच तेज कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top