• Home
  • Crime
  • पटना में अपहरण के बहाने साइबर फ्रॉड का खुलासा, दानापुर होटल से 10 आरोपी गिरफ्तार; विदेश से हो रही थी फंडिंग
Image

पटना में अपहरण के बहाने साइबर फ्रॉड का खुलासा, दानापुर होटल से 10 आरोपी गिरफ्तार; विदेश से हो रही थी फंडिंग

पटना।
बिहार की राजधानी पटना में अपराध की दुनिया का एक और काला चेहरा सामने आया है। श्रीकृष्णा पुरी थाना पुलिस ने तेज़ और सटीक कार्रवाई करते हुए न सिर्फ अपहृत युवक को सकुशल बरामद किया, बल्कि उसकी निशानदेही पर दानापुर के तुलसी नगर स्थित एक होटल से बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का भी पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार देश ही नहीं बल्कि विदेशों से जुड़ने के संकेत मिले हैं।

गुरुवार को पटना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का अपहरण कर उससे 2.50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि इतनी बड़ी रकम देना उनके लिए संभव नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टेक्निकल सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने युवक का पता लगाया। युवक बोरिंग रोड इलाके में भटकता हुआ मिला, जिसके बाद श्रीकृष्णा पुरी थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

पूछताछ में युवक ने पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। उसने बताया कि वह दानापुर के तुलसी होटल गया था, जहां उसने किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर ले लिया। यह बात वहां मौजूद गिरोह के सदस्यों को नागवार गुज़री। इसके बाद युवक को बंधक बना लिया गया, बेरहमी से पीटा गया और फिरौती की मांग की गई। शुरुआत में 2.50 लाख रुपये मांगे गए, लेकिन आर्थिक स्थिति का हवाला देने पर सौदेबाज़ी के बाद 25 हजार रुपये में बात तय हुई। परिजनों ने किसी तरह रकम ट्रांसफर की, जिसके बाद बदमाश युवक को बोरिंग रोड इलाके में छोड़कर फरार हो गए।

युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपी अभी भी तुलसी होटल में ही छिपे हुए हैं। इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने बिना देर किए होटल में छापेमारी की। रेड के दौरान केरल के 6 और बिहार के 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बिहार के आरोपी नालंदा और पटना जिले के रहने वाले हैं, जबकि गिरोह में दीघा इलाके की एक महिला की संलिप्तता भी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 से अधिक एटीएम कार्ड, 8 से ज्यादा मोबाइल फोन, लैपटॉप और कई अहम दस्तावेज़ बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह गिरोह बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा है, जिसकी फंडिंग विदेशों से की जा रही थी।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top