• Home
  • Crime
  • पटना: बाहुबली विधायक के नाम पर 2 करोड़ रंगदारी मांगने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, 48 घंटे में मामला सुलझा
Image

पटना: बाहुबली विधायक के नाम पर 2 करोड़ रंगदारी मांगने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, 48 घंटे में मामला सुलझा

पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बाहुबली विधायक के नाम पर एक बड़े कारोबारी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और बच्चे का अपहरण करने की धमकी देने वाले 3 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई सिर्फ 48 घंटे के भीतर पूरी कर ली गई।

मामला तब सामने आया जब पीड़ित कारोबारी ने पत्रकार नगर थाना में रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को धमकी भरे कॉल का ऑडियो रिकॉर्ड भी सबूत के रूप में सौंपा, जिसमें कॉल करने वाला खुद को विधायक से जुड़ा हुआ बताकर लगातार दबाव बना रहा था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस और एसटीएफ तुरंत एक्शन में आ गई।
तकनीकी जांच, कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर विशेष टीम बनाई गई। कारोबारी और उसके परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

लगातार पीछा और निगरानी के बाद पुलिस को अपराधियों का सुराग मिला और छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसका उपयोग रंगदारी मांगने में किया गया था।

फिलहाल तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Releated Posts

पटना में बढ़ी छिनतई की वारदातें: VVIP इलाके में महिला से चेन स्नैचिंग, पुलिस पर उठे सवाल

Bihar News: राजधानी पटना में इन दिनों आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता दिख रहा है। खासकर…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

समस्तीपुर में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल

Samastipur Crime: बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

बेगूसराय में सनसनी: टंकी से मिली युवक की सड़ी-गली लाश, पत्नी हिरासत में

बेगूसराय के जीरोमाइल ओपी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब हर्ल टाउनशिप परिसर से एक युवक…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

वैशाली में शादी समारोह में बवाल: गाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई घायल

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top