• Home
  • Crime
  • पटना में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, ऑटो में वारदात को दिया अंजाम
Image

पटना में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार, ऑटो में वारदात को दिया अंजाम

पुनपुन/पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना पुनपुन नदी घाट के पास की बताई जा रही है, जहां आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से इस अपराध को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता बेउर की रहने वाली है। उसे परसा बाजार के चिहुट निवासी रमेश चौधरी ने खाना बनाने के बहाने ऑटो भेजकर पुनपुन नदी घाट बुलाया था। महिला के वहां पहुंचने के बाद रमेश ने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया।

आरोप है कि तीनों ने ऑटो में कोल्ड ड्रिंक मंगवाकर उसमें नशीला पदार्थ मिलाया और पीड़िता को पिला दिया। जब महिला नशे की हालत में हो गई, तो तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में अलावलपुर गांव के पास ऑटो में ही छोड़कर फरार हो गए।

कुछ देर बाद जब पीड़िता को होश आया, तो उसने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसका बयान दर्ज किया। बयान में पीड़िता ने चिहुट निवासी रमेश चौधरी का नाम बताया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें अलावलपुर गांव के श्याम बाबू यादव का पुत्र कुणाल उर्फ कुंदन कुमार और मसौढ़ी संघतपर निवासी भगवान विश्वकर्मा का पुत्र सरदार उर्फ सागर शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top