• Home
  • Health
  • पटना के गार्डनियर रोड अस्पताल का होगा अत्याधुनिक रूपांतरण, मरीजों को मिलेगा एक ही छत के नीचे सम्पूर्ण इलाज
Image

पटना के गार्डनियर रोड अस्पताल का होगा अत्याधुनिक रूपांतरण, मरीजों को मिलेगा एक ही छत के नीचे सम्पूर्ण इलाज

बिहार सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को धरातल पर मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी प्रयास का हिस्सा है राजधानी पटना का गार्डनियर रोड अस्पताल, जिसे अब पूरी तरह आधुनिक और अत्याधुनिक तकनीक से विकसित किया जा रहा है।

लक्ष्य स्पष्ट है कि राजधानी के लोग बेहतर इलाज के लिए दूसरे जिलों या राज्य से बाहर न जाएँ। नए निर्माण के बाद यह अस्पताल पटना का प्रमुख सरकारी चिकित्सा केंद्र बनेगा, जहाँ मरीजों को सभी सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध होंगी।

अस्पताल के निदेशक मनोज सिन्हा के अनुसार, अस्पताल के पूर्ण रूपांतरण की योजना तैयार हो चुकी है और इसके लिए नया डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) भी बनाया जा रहा है। रिनोवेशन के दौरान आधुनिक तकनीक, उन्नत मशीनें और नई स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल किया जाएगा, ताकि मरीजों को हर तरह की जांच और उपचार एक ही परिसर में उपलब्ध कराया जा सके।

वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजना

फिलहाल अस्पताल में केवल 5 से 10 बेड की सुविधा है और कई प्रकार की जांच बाहर करानी पड़ती हैं। नवनिर्माण कार्य के पूरा होने पर अस्पताल की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। नए DPR के मुताबिक, पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कर सात मंज़िला आधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 100 अतिरिक्त बेड लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही डॉक्टरों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि मरीजों को किसी अन्य अस्पताल की ओर रुख न करना पड़े।

कोरोना काल में अस्पताल की भूमिका

कोरोना महामारी के दौरान गार्डनियर रोड अस्पताल ने अपनी उपयोगिता साबित की थी। उस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों की जांच और वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। अब सरकार का उद्देश्य इसे स्थायी रूप से राजधानी का महत्वपूर्ण मेडिकल हब बनाना है, जहाँ प्राथमिक उपचार से लेकर उन्नत मेडिकल सुविधाओं तक सब कुछ उपलब्ध होगा।

अस्पताल के रिनोवेशन की खबर पर मरीजों ने राहत और खुशी व्यक्त की है।

हिमांशु : “नयी सुविधा बहाल होनी चाहिए। इससे गरीब मरीजों को बहुत सहायता मिलेगी। अब इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।”

अमित : “प्राइवेट अस्पताल छोटे-छोटे टेस्ट के लिए भी भारी फीस लेते हैं। गार्डनियर रोड अस्पताल का रिनोवेशन होना बेहद खुशी की बात है। इससे मरीजों की परेशानी कम होगी।”

सरकार को उम्मीद है कि नवनिर्मित अस्पताल के शुरू होने के बाद पटना ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। अस्पताल के उन्नयन से समय, पैसा और परेशानी तीनों ही कम होंगे।

राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Toxic Fruits Alert: केमिकल से पके फल बन रहे सेहत के लिए खतरा, FSSAI ने जारी की सख्त चेतावनी

नई दिल्ली/पटना: फल खाना आम तौर पर सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अब यही फल…

ByByAjay Shastri Apr 18, 2026

शिवहर अस्पताल में ‘जुगाड़’ से इलाज! घायल दरोगा के टूटे पैर को कार्टून और पाइप से बांधा, सिस्टम पर उठे सवाल

फारबिसगंज/शिवहर (ब्यूरो):बिहार के शिवहर जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत को उजागर करने वाला एक चौंकाने वाला मामला…

ByByAjay Shastri Apr 9, 2026

Bihar News: 4954 एएनएम को नियुक्ति पत्र देंगे CM नीतीश कुमार, स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा बड़ा सहारा

बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री…

ByByAjay Shastri Apr 8, 2026

दरभंगा एम्स परियोजना को मिली रफ्तार, लागत बढ़कर 2006 करोड़ रुपये

बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। दरभंगा में…

ByByAjay Shastri Mar 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top