पटना के विद्युत बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पार्क में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन Simple Homeo Care द्वारा किया गया, जिसमें Thyrocare के सहयोग से लोगों की मुफ्त ब्लड शुगर जांच की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मरीज और स्थानीय लोग शिविर में पहुंचे और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। साथ ही, उपस्थित चिकित्सकों ने लोगों को मुफ्त परामर्श देकर होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आयोजकों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को होम्योपैथी के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित व प्रभावी उपचार पद्धति से परिचित कराना है।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर समाज के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो नियमित जांच नहीं करा पाते।
इस दौरान डॉक्टरों ने लोगों को संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।















