• Home
  • Crime
  • पटना के पंडारक में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Image

पटना के पंडारक में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के सरहन डैम इलाके में रविवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और तीन बाइक बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, सरहन डैम इलाके में दो गुटों के बीच अचानक फायरिंग शुरू हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पंडारक थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी और सर्च अभियान शुरू किया। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

गिरफ्तार आरोपियों में सुमित कुमार उर्फ जेलर को मुख्य अभियुक्त बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सरहन डैम इलाका लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों और गैंगवार को लेकर संवेदनशील माना जाता है। यहां “फेन छानने” को लेकर अक्सर विवाद और गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रही हैं।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को दबोचा। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए और इस गैंग से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

बिहार पुलिस का कहना है कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top