• Home
  • Crime
  • पटना में महाशिवरात्रि के बीच फायरिंग, दो लोगों को मारी गोली
Image

पटना में महाशिवरात्रि के बीच फायरिंग, दो लोगों को मारी गोली

पटना: राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। महाशिवरात्रि की भीड़ के बीच अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया। घटना राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में स्थित राधा कृष्णा मंदिर के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शिवाजी चौक पुष्पांजलि मार्केट के पास बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायलों की पहचान और उनकी हालत के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

त्योहार के दिन हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Releated Posts

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top