• Home
  • Blog
  • पटना का अनोखा ATM! कैश की जगह यहां बनती है दाढ़ी और कटते हैं बाल
Image

पटना का अनोखा ATM! कैश की जगह यहां बनती है दाढ़ी और कटते हैं बाल

Patna News: राजधानी पटना के रूपसपुर इलाके में एक अनोखा मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां विजय विहार कॉलोनी में मौजूद एक पुराना State Bank of India एटीएम अब सैलून में बदल चुका है। दिलचस्प बात यह है कि बाहर से देखने पर यह पूरी तरह एटीएम जैसा ही दिखाई देता है, जिससे लोग अब भी पैसे निकालने पहुंच जाते हैं।

रूपसपुर थाना के पास स्थित इस जगह पर पहले एसबीआई का एटीएम संचालित होता था। किसी कारण से बैंक ने यहां से अपनी मशीन हटा ली, लेकिन एटीएम का बोर्ड, गेट और बाहरी सेटअप वैसे ही छोड़ दिया गया। बाद में मकान मालिक ने उस जगह को किराये पर दे दिया, जहां अब सैलून चलाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बाहर से यह अब भी एटीएम जैसा ही दिखता है। ऐसे में कई लोग कैश निकालने के इरादे से वहां पहुंच जाते हैं, लेकिन अंदर का नजारा देखकर हैरान रह जाते हैं। मशीन की जगह अब वहां बाल और दाढ़ी बनते दिखाई देते हैं।

इलाके के लोगों को तो पता है कि एटीएम बंद हो चुका है, लेकिन बाहर से आने वाले लोग भ्रमित हो जाते हैं। कई बार लोग दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचते हैं और फिर समझ पाते हैं कि यहां अब बैंकिंग सेवा नहीं बल्कि सैलून चल रहा है।

यह अनोखा दृश्य अब आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी इस एटीएम-सैलून की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे “देश का सबसे अलग एटीएम” कहकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top