• Home
  • Crime
  • पटना यूनिवर्सिटी हॉस्टलों में बमबारी की साजिश का खुलासा: हथुआ हॉस्टल से 40 सुतली बम बरामद, 7 छात्र गिरफ्तार
Image

पटना यूनिवर्सिटी हॉस्टलों में बमबारी की साजिश का खुलासा: हथुआ हॉस्टल से 40 सुतली बम बरामद, 7 छात्र गिरफ्तार

पटना।
राजधानी पटना के शैक्षणिक माहौल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न हॉस्टलों के बीच हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हथुआ हॉस्टल से 7 छात्रों को हिरासत में लिया, जिनके पास से बम बनाने का पूरा सेटअप मिलने से विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पूरे मामले की जड़ 20 जनवरी 2026 की सुबह से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार नामक छात्र अपनी महिला मित्र के साथ कृष्णा घाट पर चाय पीने गया था। इसी दौरान जैक्सन हॉस्टल के तृतीय वर्ष के एक छात्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना को लेकर पीरबहोर थाना में विधिवत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

हालांकि विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। प्रारंभिक झड़प के बाद मामला विश्वविद्यालय के अन्य हॉस्टलों तक फैल गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जैक्सन हॉस्टल के छात्रों ने सी.वी. रमन हॉस्टल की बाउंड्री पर सुतली बम से हमला कर दिया। बमबारी की सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस हरकत में आई और संदिग्ध हॉस्टलों की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान पुलिस की टीम जब हथुआ हॉस्टल पहुंची तो एक कमरे के भीतर बम बनाने की पूरी यूनिट का खुलासा हुआ। पुलिस ने यहां से

  • 40 पीस तैयार सुतली बम,
  • करीब 174 ग्राम बारूद,
  • बड़ी संख्या में लोहे की कीलें,
  • लगभग 400 मिलीलीटर पेट्रोल,
  • भारी मात्रा में माचिस की तीलियां और सुतली
    जैसी अत्यंत खतरनाक सामग्री बरामद की।

पुलिस का कहना है कि बरामद सामान से यह साफ होता है कि हॉस्टल के भीतर बड़े पैमाने पर बम बनाने की तैयारी की जा रही थी। सभी विस्फोटक सामग्रियों की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने हथुआ हॉस्टल से कुल 7 छात्रों को गिरफ्तार किया है, जो बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। सभी अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री हॉस्टल तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस ने इस संबंध में सुलतानगंज थाना कांड संख्या 34/2026 दर्ज किया है। विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है और अन्य हॉस्टलों में भी तलाशी अभियान चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची (Arrested List)

क्र.सं.नामउम्रपता (जिला)
1सौरभ कुमार19 वर्षकिशनपुर, सुपौल
2शुभम कुमार20 वर्षपरसबिगहा, जहानाबाद
3सुमित कुमार20 वर्षडुमराँव, बक्सर
4मोहित कुमार19 वर्षइटारी, बक्सर
5दीपक कुमार19 वर्षहिलसा, नालंदा
6प्रणव कुमार सिंह19 वर्षइटारी, बक्सर
7विवेक कुमार19 वर्षकरपी, अरवल

Releated Posts

वैशाली में शादी समारोह में बवाल: गाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई घायल

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में सनसनी: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिला गंभीर, गांव में दहशत

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Bihar Crime: शेखपुरा में मामूली विवाद बना खूनी खेल, थ्रेसर को लेकर फायरिंग में 2 की मौत

शेखपुरा: बिहार के Sheikhpura जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद…

ByByAjay Shastri Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top