• Home
  • Elections
  • मोतीपुर में पीएम मोदी का राजद-कांग्रेस पर प्रहार: कहा, ‘इनकी पहचान है पाँच क – करप्शन, क्राइम, कुशासन, कमीशन और परिवारवाद
Image

मोतीपुर में पीएम मोदी का राजद-कांग्रेस पर प्रहार: कहा, ‘इनकी पहचान है पाँच क – करप्शन, क्राइम, कुशासन, कमीशन और परिवारवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।

पीएम मोदी ने कहा कि “राजद और कांग्रेस की पहचान पांच ‘क’ हैं — करप्शन (भ्रष्टाचार), क्राइम (अपराध), कुशासन, कमीशन और परिवारवाद का किला।” उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार को फिर से उन दिनों में नहीं लौटने देना है, जब अपराध और अपहरण का दौर आम बात थी।

प्रधानमंत्री ने कहा —

“विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। लेकिन राजद और कांग्रेस की जोड़ी कभी बिहार को विकास की राह पर नहीं ले जा सकती। उन्होंने वर्षों तक बिहार पर राज किया, लेकिन जनता को केवल विश्वासघात और भय का वातावरण दिया।”

मोदी ने राजद शासन के दौरान हुए अपहरण कांडों का भी जिक्र करते हुए कहा कि —

“उस दौर में लोग गाड़ियों के शोरूम लूट लिए जाते थे। गोलू अपहरण कांड आज भी बिहार की जनता नहीं भूली है — एक मासूम बच्चे को टुकड़ों में काट दिया गया था। राजद-कांग्रेस के राज में 35 से 40 हजार अपहरण हुए, लेकिन इन्हें न जनता की पीड़ा दिखी, न माताओं की आंखों के आंसू।”

उन्होंने विपक्ष पर यह भी हमला बोला कि —

“जो खुद जमीन हड़पने के लिए कुख्यात रहे हैं, वे अब रोजगार देने के नाम पर जमीन बांटने की बात करते हैं। क्या जनता ऐसे लोगों पर भरोसा करेगी?”

सभा के अंत में प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे एनडीए को वोट देकर “विकसित बिहार, विकसित भारत” के अभियान को मजबूत करें।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

बंगाल चुनाव पर सियासी संग्राम, दावों-प्रत्याशाओं से गरमाया माहौल

पटना से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेताओं के बयान अब सीधे-सीधे…

ByByAjay Shastri Apr 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top