• Home
  • Politics
  • पीएम मोदी आज कोसी सीमांचल में करेंगे जनसभा, तेजस्वी यादव ने ‘कट्टा’ बयान पर साधा निशाना
Image

पीएम मोदी आज कोसी सीमांचल में करेंगे जनसभा, तेजस्वी यादव ने ‘कट्टा’ बयान पर साधा निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ दो दिन का प्रचार शेष रह गया है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के कोसी सीमांचल क्षेत्र में जनसभा करेंगे। पीएम मोदी दो जिलों के करीब 30 एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे। वे सुबह 11 बजे सहरसा में जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद कटिहार पहुंचेंगे।

इससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने आरा और नवादा की सभाओं में आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था,

“आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद छीन लिया। कांग्रेस चाहकर भी राजद के नेता को सीएम उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती थी, लेकिन दबाव में झुकना पड़ा। चुनाव के बाद सिर-फोड़ाई तय है।”

पीएम मोदी के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा,

“जिसकी जैसी सोच, वैसी भावना। प्रधानमंत्री गुजरात में सेमीकंडक्टर फैक्ट्री और आईटी पार्क की बात करते हैं, लेकिन बिहार में कट्टे की चर्चा करते हैं। प्रधानमंत्री की यह भाषा ठीक नहीं। देश ने आज तक किसी प्रधानमंत्री को ऐसी भाषा में बात करते नहीं सुना।”

तेजस्वी ने तंज करते हुए कहा कि,

“हो सकता है एनडीए में और लोगों को जोड़ने के लिए उन्होंने कट्टा लगाया हो। हमें इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है, जनता सब देख रही है।”

इधर, पहले चरण के चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। 3 से 7 नवंबर तक सीमा पूरी तरह सील रहेगी और इस दौरान दोनों देशों के बीच आवाजाही पर रोक होगी।

Releated Posts

Bihar Politics: तेजस्वी के बयान पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का तंज—“तमिलनाडु जाते तो डोसा भी खा लेते”

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर तंज…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

कांग्रेस को 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक की मोहलत; केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को उसके पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस मिलने…

ByByAjay Shastri Mar 25, 2026

बिहार की सियासत में फिर उबाल: राज्यसभा एंट्री के बाद नीतीश कुमार पर सस्पेंस

बिहार की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। यहां राजनीति कभी ठहरती नहीं—हर दिन नए समीकरण बनते…

ByByAjay Shastri Mar 20, 2026

राज्यसभा पहुंचकर मजबूत हुए Upendra Kushwaha, पार्टी टूट की अटकलों पर लगा विराम

पटना। राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज कर Upendra Kushwaha ने न सिर्फ संसद के उच्च सदन तक अपनी…

ByByAjay Shastri Mar 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top