• Home
  • Blog
  • पूर्णिया में राहुल गांधी की जनसभा, BJP पर वोट चोरी का आरोप और नीतीश कुमार पर रिमोट कंट्रोल सरकार का तंज
Image

पूर्णिया में राहुल गांधी की जनसभा, BJP पर वोट चोरी का आरोप और नीतीश कुमार पर रिमोट कंट्रोल सरकार का तंज

पूर्णिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनावी सरगर्मी के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज पूर्णिया जिले के कस्बा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा के साथ उन्होंने सीमांचल में अपने चुनावी अभियान का आगाज़ किया।

सभा के दौरान राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार की सरकार को दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और उनके ब्यूरोक्रेट रिमोट से चलाते हैं — जैसे वे कहते हैं, वैसा नीतीश कुमार करते हैं।”

राहुल गांधी ने अपने भाषण में युवाओं और सोशल मीडिया की लत को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “रील, फेसबुक और इंस्टाग्राम 21वीं सदी का नशा हैं। जो काम पहले शराब और ड्रग्स से होता था, वही आज इन प्लेटफॉर्म्स से हो रहा है।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री यह नहीं बताते कि जब युवा ये प्लेटफॉर्म चलाते हैं, तो उसका पैसा अडानी और अंबानी की जेब में जाता है।”

राहुल गांधी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार में बड़े विश्वविद्यालय और अस्पताल खोले जाएंगे, ताकि लोगों को शिक्षा और इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने युवाओं से रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर वोट देने की अपील की।

सभा के दौरान राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद कांग्रेस प्रत्याशियों — इरफान आलम (कस्बा) और जितेंद्र यादव (पूर्णिया सदर) से सीधा सवाल किया कि “अगर आप विधायक बनते हैं तो सबसे पहला काम क्या करेंगे?”
दोनों उम्मीदवारों से यह सवाल पूछकर उन्होंने जनता के सामने उनकी प्राथमिकताएं स्पष्ट करने का मौका दिया।

Releated Posts

पटना के तारामंडल ट्रैफिक पोस्ट पर उठे सवाल, वाहन चालकों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पटना। राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव, 10 लोग प्रभावित, प्रशासन ने शुरू की जांच

छपरा। सारण जिले के छपरा में गुरुवार देर रात एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव ने…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

मुजफ्फरपुर ICU हादसे में बड़ी कार्रवाई, प्रसाद हॉस्पिटल प्रबंधक पर FIR दर्ज, 6 लोगों की हो चुकी है मौत

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

पटना हाईकोर्ट को मिली नई मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने ली शपथ

पटना उच्च न्यायालय को नया नेतृत्व मिल गया है। Justice Meenakshi Madan Rai ने शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top