• Home
  • Crime
  • 5 साल तक खुद को दारोगा बताकर ठगी करने वाला फर्जी एसआई गिरफ्तार
Image

5 साल तक खुद को दारोगा बताकर ठगी करने वाला फर्जी एसआई गिरफ्तार

बिहार से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रणवीर कुमार नामक एक व्यक्ति ने पांच साल तक खुद को दारोगा बताकर अपने परिवार, पत्नी और समाज को धोखे में रखा। वह नकली वर्दी और पिस्तौल पहनकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता रहा।

सूत्रों के अनुसार, रणवीर कुमार ने दारोगा भर्ती परीक्षा में फेल होने के बाद अपने परिवार को झूठी खबर दी कि वह दारोगा बन गया है। इस झूठी ख़ुशी में परिजनों ने उसकी शादी कर दी, और ससुराल वाले भी दारोगा दामाद पाकर बेहद खुश थे।

शादी के बाद रणवीर कथित पोस्टिंग वाले जिले में पत्नी के साथ रहने लगा और रोजाना सुबह उसके हाथों का खाना खाकर ड्यूटी पर जाने का नाटक करता रहा। पांच साल तक यह सब चलता रहा, लेकिन हाल ही में उसकी सच्चाई सामने आई। अब पत्नी और माता-पिता को पता चला कि रणवीर कुमार दारोगा ही नहीं है।

पुलिस ने फर्जी एसआई रणवीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top