• Home
  • Blog
  • सम्राट कैबिनेट की फाइनल लिस्ट जारी: पहली बार मंत्री बनेंगे निशांत, शैलेन्द्र, मिथिलेश और नन्दकिशोर
Image

सम्राट कैबिनेट की फाइनल लिस्ट जारी: पहली बार मंत्री बनेंगे निशांत, शैलेन्द्र, मिथिलेश और नन्दकिशोर

सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का गुरुवार को बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। गांधी मैदान में दोपहर 12:30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम और रालोमो के कुल 25 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे।

समारोह में नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

पहले से जदयू कोटे से विजय चौधरी और विजेंद्र यादव सरकार में शामिल हैं। अब नए मंत्रियों की सूची भी सामने आ गई है।

शपथ लेने वाले प्रमुख नेताओं की सूची
  • श्रवण कुमार
  • विजय कुमार सिन्हा
  • डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल
  • निशांत कुमार
  • लेशी सिंह
  • राम कृपाल यादव
  • नीतीश मिश्रा
  • अशोक चौधरी
  • मदन सहनी
  • डॉ. संतोष कुमार सुमन
  • श्रेयसी सिंह
  • मो. जमा खान
  • शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल सहित कुल 25 नेता शामिल हैं।
निशांत कुमार की एंट्री से बढ़ी राजनीतिक चर्चा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पहली बार सक्रिय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। निशांत कुमार द्वारा दोनों नेताओं का आशीर्वाद लेने की तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top