• Home
  • Crime
  • शेखपुरा में ई-रिक्शा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पत्नी और बच्चा घायल; भीड़ ने हमलावर को पीट-पीटकर मार डाला
Image

शेखपुरा में ई-रिक्शा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पत्नी और बच्चा घायल; भीड़ ने हमलावर को पीट-पीटकर मार डाला

शेखपुरा में गुरुवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बंदूकधारी ने यात्रियों से भरे ई-रिक्शा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में उसकी पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए। बाद में आक्रोशित भीड़ ने हमलावर को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला।

घटना सिरारी थाना क्षेत्र के कैथमा रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह करीब 9:30 बजे हुई। पुलिस के अनुसार मृतक हमलावर की पहचान प्रदीप ठाकुर (42) के रूप में हुई है, जो नवादा जिले के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला था।

फायरिंग में घायल महिला प्रतिमा देवी हमलावर की पत्नी बताई जा रही हैं, जबकि घायल बच्चा रवीश कुमार ई-रिक्शा पर यात्री के रूप में सवार था।

बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल और कई खोखे बरामद किए हैं।

ऐसे हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, प्रतिमा देवी अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ सिरारी यज्ञ देखने आई थीं और रात में कैथमा गांव स्थित अपनी मौसी के घर रुकी थीं। गुरुवार सुबह वह ई-रिक्शा से सिरारी स्टेशन जा रही थीं।

जैसे ही ई-रिक्शा कैथमा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे प्रदीप ठाकुर ने पत्नी को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो गोलियां प्रतिमा देवी को लगीं, जबकि एक बच्चा भी घायल हो गया।

ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि प्रदीप ने ग्रामीणों पर भी गोली चलाई, लेकिन गोली खत्म होने के बाद वह भागने लगा।

इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में पुलिस उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026
1 Comments Text
  • betjili999login says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    The login process is so quick and secure which saves me so much time before hitting the tables. I also love how often they refresh their promotions to keep things exciting. Everything runs smoothly and I never had to wait long for my rewards. A truly pleasant experience. betjili999login
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top