• Home
  • Blog
  • पत्रकार जयकुमार झा, अशोक सिन्हा एवं अवधेश प्रीत को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Image

पत्रकार जयकुमार झा, अशोक सिन्हा एवं अवधेश प्रीत को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

गुरुवार को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से सन्मार्ग के वरिष्ठ पत्रकार जयकुमार झा, हिंदुस्तान टाइम्स के एसोसिएट एडिटर अशोक सिन्हा और हिंदुस्तान के फीचर एडिटर अवधेश प्रीत के सम्मान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने की, जबकि संचालन महासचिव मुकुंद कुमार सिंह ने किया। समारोह में अतिथियों का स्वागत सचिव रजनीश कुमार आर्य ने किया।

इस मौके पर सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह और बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर रणवीर नंदन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि दिवंगत तीनों पत्रकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि सरकार के क्रियाकलापों को जनता तक पहुँचाने में उनकी भूमिका हमेशा स्मरणीय रहेगी। अतिथियों ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

सन्मार्ग के संपादक वीरेंद्र कुमार पांडेय ने भी अपने संबोधन में दोनों वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को याद किया और कहा कि पत्रकारिता जगत ने अपने कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील स्वर को खो दिया है।

कार्यक्रम में यूनियन के कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, संयुक्त सचिव अजीत कुमार, पटना जिला महासचिव प्रेम कुमार, बिहार राज्य किसान आयोग के सदस्य सुनील सेवक, पटना विश्वविद्यालय की सिंडिकेट सदस्य सागरिका चौधरी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरवन कुमार अग्रवाल, सीए संजय झा, कांग्रेस नेता रौशन कुमार सिंह, हम पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, यूनियन के उपाध्यक्ष आफताब आलम, WJAI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण रामाधार प्रसाद, संजय कुमार, सोनू किशन, सुधीर कुमार, जावेद आलम, रंजीत डे, संतोष कुमार, संजय कुमार, राजीव रंजन, राकेश दुबे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top