• Home
  • Crime
  • सीवान में पत्रकार को गोली मारकर अपराधियों ने दी कानून-व्यवस्था को चुनौती
Image

सीवान में पत्रकार को गोली मारकर अपराधियों ने दी कानून-व्यवस्था को चुनौती

सीवान (बिहार): राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच एक बार फिर अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। ताजा मामला सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार देर रात एक पत्रकार को बीच सड़क पर गोली मार दी।

शादी समारोह से लौटते वक्त मारी गोली

जानकारी के अनुसार, एक बड़े अखबार के प्रखंड रिपोर्टर रमेश कुमार सिंह गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वे पहले सीवान शहर में कार्यक्रम में शामिल हुए और फिर भवानी मोड़ स्थित अपनी दुकान से बाइक लेकर अपने गांव जसौली खरग के लिए निकले।

पचरुखी थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़ी चीनी मिल के समीप दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक किया और अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही पत्रकार सड़क पर गिर पड़े और हमलावर मौके से फरार हो गए।

हालत गंभीर, पटना रेफर

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्रकार को तत्काल सदर अस्पताल सीवान पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुरानी रंजिश की आशंका

अस्पताल में घायल पत्रकार ने बताया कि हमला अचानक हुआ और वे हमलावरों को पहचान नहीं सके। हालांकि उन्होंने वर्ष 2022 की एक पुरानी रंजिश का जिक्र करते हुए आशंका जताई कि गांव के एक व्यक्ति ने जेल से उनकी हत्या की सुपारी दी थी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी फिलहाल जेल से बाहर है और विदेश में रह रहा है। पत्रकार ने संदेह जताया कि उसी ने अपने भाई के जरिए इस हमले की साजिश रची हो सकती है।

पुलिस ने गठित की विशेष टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा अस्पताल पहुंचे और घायल से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली। इसके बाद वे घटनास्थल पर भी पहुंचे। एफएसएल टीम ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।

एसपी ने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top