• Home
  • Crime
  • भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के खिलाफ एसवीयू ने बरामद की करोड़ों की अवैध संपत्ति
Image

भवन निर्माण विभाग के निदेशक गजाधर मंडल के खिलाफ एसवीयू ने बरामद की करोड़ों की अवैध संपत्ति

भागलपुर/पटना।
विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने भवन निर्माण विभाग के निदेशक, गुणवत्ता अनुश्रवण (उत्तर), गजाधर मंडल के ठिकानों पर छापेमारी कर अकूत संपत्ति जब्त की है। जांच के दौरान उनके पास से 3 करोड़ 41 लाख 81 हजार रुपये मूल्य की 16 जमीनों के दस्तावेज, नकद 1,88,500 रुपये, सोना-चांदी के जेवरात और 30.80 लाख रुपये के एफडी और शेयर बरामद किए गए हैं।

एसवीयू सूत्रों के अनुसार, गजाधर मंडल ने एलआईसी, स्टार हेल्थ समेत अन्य निवेश गुपचुप तरीके से किए हैं, जिनका अनुसंधान किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि मंडल ने पिछले वर्षों में भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदारों से भवन गुणवत्ता जांच के नाम पर भारी वसूली की थी।

एसवीयू की छापेमारी का क्रम

एसवीयू ने मंगलवार को गजाधर मंडल के पटना और भागलपुर स्थित चार ठिकानों पर सुबह-सुबह छापेमारी की। जिन स्थानों पर छापेमारी की गई, वे हैं:

  • भागलपुर, पीरपैंती, बाखरपुर – गजाधर मंडल का आवास
  • भागलपुर, सबौर – गंगोत्री अपार्टमेंट फ्लैट संख्या 302
  • पटना, शास्त्रीनगर – निदेशक कार्यालय सह केंद्रीय प्रयोगशाला भवन
  • पटना, एजी कॉलोनी – उषा रेजिडेंसी फ्लैट

गजाधर मंडल के खिलाफ एसवीयू थाने में कांड संख्या 27/2025 दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने आय से 2 करोड़ 82 लाख 61 हजार रुपये अधिक संपत्ति गैरकानूनी तरीके से अर्जित की है।

जमीनों की जानकारी

एसवीयू ने गजाधर मंडल और उनकी पत्नी के नाम कुल 16 जमीनों के दस्तावेज जब्त किए। इनमें 12 जमीनें कॉमर्शियल और 4 आवासी हैं। गजाधर मंडल ने अपने नाम पर 6 और पत्नी के नाम पर 10 जमीनें खरीदी हैं।
मुख्य विवरण:

क्रममालिकडीड नंबरकीमत (रुपये)स्थान
1संध्या कुमारी165526,50,000जगदीशपुर, भागलपुर
2संध्या कुमारी283926,50,000गौराडीह, भागलपुर
3संध्या कुमारी1104522,36,000सबौर, भागलपुर
4संध्या कुमारी194319,94,000गौराडीह, भागलपुर
5संध्या कुमारी110762332,00,000जगदीशपुर, भागलपुर
6संध्या कुमारी476514,91,000सबौर, भागलपुर
7गजाधर मंडल476614,91,000सबौर, भागलपुर
8गजाधर मंडल1104022,36,000सबौर, भागलपुर
9संध्या कुमारी927919,94,000गौराडीह, भागलपुर
10गजाधर मंडल1107423,20,000जगदीशपुर, भागलपुर
11गजाधर मंडल283823,20,000गौराडीह, भागलपुर
12गजाधर मंडल165626,50,000जगदीशपुर, भागलपुर
13संध्या कुमारी1689819,88,000गौराडीह, भागलपुर
14संध्या कुमारी434746,00,000सबौर, भागलपुर
15संध्या कुमारी1679719,88,000गौराडीह, भागलपुर
16संध्या कुमारी1633917,95,000सबौर, भागलपुर

आगे की कार्रवाई
  • गजाधर मंडल के बैंक खातों पर रोक लगाई जाएगी।
  • जब्त बैंक खातों और निवेशों की एसवीयू द्वारा विस्तृत जांच होगी।
  • एसवीयू ने भवन निर्माण विभाग में लगातार बड़े अधिकारियों और सरकारी कर्मियों के खिलाफ जांच तेज कर दी है।

एसवीयू की इस कार्रवाई से विभाग में काली कमाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश गया है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top