• Home
  • Politics
  • तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान — राहुल गांधी को जननायक मानने से इनकार
Image

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान — राहुल गांधी को जननायक मानने से इनकार

पटना —
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को एक मीडिया इंटरेक्शन में बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘जननायक’ मानने से इनकार कर दिया। तेज प्रताप ने कहा कि “पोस्टर पर जिनका नाम ऊपर होता है, वे जननायक नहीं होते।”

उन्होंने जननायक की परिभाषा देते हुए कर्पूरी ठाकुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी और राम मनोहर लोहिया का उदाहरण दिया। तेज प्रताप ने स्पष्ट किया कि “जननायक वही होता है, जिसे जनता चाहती है।”

अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जननायक बताते हुए उन्होंने कहा कि “लालू जी का राहुल गांधी और तेजस्वी जी पर छत्र-छाया है।” इस बयान से उन्होंने परोक्ष रूप से संकेत दिया कि लालू यादव का कद दोनों नेताओं से बड़ा है।

तेज प्रताप ने यह भी कहा कि उनके ऊपर किसी की छत्र-छाया नहीं, बल्कि बिहार की गरीब जनता और युवाओं का आशीर्वाद है। तेज प्रताप का यह बयान न केवल महागठबंधन के भीतर नेतृत्व के सवाल को हवा देता है, बल्कि राजद परिवार में भी राजनीतिक संतुलन पर नया विमर्श खड़ा करता है।

Releated Posts

कांग्रेस को 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक की मोहलत; केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को उसके पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस मिलने…

ByByAjay Shastri Mar 25, 2026

बिहार की सियासत में फिर उबाल: राज्यसभा एंट्री के बाद नीतीश कुमार पर सस्पेंस

बिहार की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। यहां राजनीति कभी ठहरती नहीं—हर दिन नए समीकरण बनते…

ByByAjay Shastri Mar 20, 2026

राज्यसभा पहुंचकर मजबूत हुए Upendra Kushwaha, पार्टी टूट की अटकलों पर लगा विराम

पटना। राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज कर Upendra Kushwaha ने न सिर्फ संसद के उच्च सदन तक अपनी…

ByByAjay Shastri Mar 17, 2026

लोकसभा में पप्पू यादव और गिरिराज सिंह के बीच तीखी नोकझोंक, जगदंबिका पाल को करना पड़ा हस्तक्षेप

नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया जब बिहार…

ByByAjay Shastri Mar 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top