• Home
  • Crime
  • वैशाली में छठ का सामान लाने गए युवक की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी फरार
Image

वैशाली में छठ का सामान लाने गए युवक की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी फरार

वैशाली।
जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के पहाड़पुर स्कूल के पास रविवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घायल युवक को उसके भाई और स्थानीय लोगों की मदद से पातेपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान हनुमान नगर गांव निवासी राजेश महतो के पुत्र 37 वर्षीय रविंद्र कुमार उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है।

छठ का सामान लेकर घर लौट रहे थे दोनों भाई

मृतक के भाई ने बताया कि रविवार की रात वे दोनों पातेपुर बाजार से छठ का सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़पुर स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने बाइक रोक ली और गोली मार दी।

भाई के अनुसार, यह हमला शराब की गाड़ी पकड़वाने के पुराने विवाद से जुड़ा था। आरोप लगाया गया है कि दशकूडवा गांव निवासी बबलू कुमार के कहने पर विक्रम नामक युवक ने गोली चलाई। गोली मारने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रविंद्र को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस घटना पर बलिगांव थाना अध्यक्ष रामनिवास कुमार ने बताया कि पहाड़पुर स्कूल के निकट एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
थाना अध्यक्ष के अनुसार, मृतक पूर्व में शराब से संबंधित मामलों में दो बार जेल जा चुका था।

पुलिस टीम पूरे मामले की जांच और अपराधियों की तलाश में जुटी है।

✍️ संवाददाता – अजय शास्त्री

Releated Posts

वैशाली में शादी समारोह में बवाल: गाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, कई घायल

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में सनसनी: पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

नालंदा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिला गंभीर, गांव में दहशत

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Bihar Crime: शेखपुरा में मामूली विवाद बना खूनी खेल, थ्रेसर को लेकर फायरिंग में 2 की मौत

शेखपुरा: बिहार के Sheikhpura जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद…

ByByAjay Shastri Apr 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top