• Home
  • Blog
  • शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब से मौत, सुशासन पर उठे सवाल
Image

शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब से मौत, सुशासन पर उठे सवाल

बेगूसराय: जिले के नगर थाना क्षेत्र से जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 29, मारवाड़ी मुहल्ला निवासी विजय कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि विजय कुमार सिंह अत्यधिक शराब का सेवन करता था और इस बार उसने कथित तौर पर जहरीली शराब पी ली, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित जहरीली शराब कहां से आई और इसके पीछे किन लोगों की संलिप्तता हो सकती है।

गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और राज्य सरकार सुशासन का दावा करती रही है। इसके बावजूद समय-समय पर जहरीली शराब से मौत की घटनाएं सामने आना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन हो रहा है, तो फिर जहरीली शराब बाजार में कैसे पहुंच रही है।

हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि इस मामले में दोषियों तक पहुंचने और अवैध शराब के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top