• Home
  • Blog
  • विश्वकर्मा पूजा के दौरान किसान को मारी गोली गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

विश्वकर्मा पूजा के दौरान किसान को मारी गोली गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

विश्वकर्मा पूजा के दौरान प्रसाद नहीं देने पर किसान  को मारी गोली फोटो Reporter..

अजय कुo शास्त्री ब्यूरो प्रमुख…
बेगूसराय: जिले के बखरी थाना क्षेत्र के करईटांड़ गांव में विश्वकर्मा पूजा के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 17 सितंबर 2026 की रात बखरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के करईटांड़ गांव में एक व्यक्ति को गोली लगी है और वह गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने के बाद बखरी थाना की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर ग्रामीणों और घायल के परिजनों से पूछताछ में घायल की पहचान अमोल महतो (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय जयप्रकाश महतो, निवासी करईटांड़, वार्ड नंबर-03, थाना बखरी, जिला बेगूसराय के रूप में हुई। घायल का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।
पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम को भी सूचना दी। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल अमोल महतो का फर्द बयान लिया।


फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि अमोल महतो अपने घर के सामने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ट्रैक्टर की पूजा कर रहे थे। इसी दौरान नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा निवासी 22 वर्षीय सुशील कुमार, पिता माधो महतो मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और प्रसाद मांगने लगा।
अमोल महतो के अनुसार, पूजा समाप्त होने के बाद उसे प्रसाद लेने के लिए कहा गया। इसी दौरान सुशील कुमार की ओर से अचानक फायरिंग कर दी गई। गोली अमोल महतो के दाहिने जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर आने लगे। पुलिस के मुताबिक, लोगों को आता देखकर आरोपी सुशील कुमार अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल को विधिवत जब्त कर लिया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। बखरी थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के संबंध में जांच की जा रही है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top