• Home
  • Bihar
  • राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले— अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार
Image

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले— अगले पांच साल में एक करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और राष्ट्रीय गौरव के साथ मना रहा है। बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय चौधरी सहित कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद रहे।

ध्वजारोहण से पूर्व राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद 21 टुकड़ियों ने अनुशासित और भव्य मार्च पास्ट किया, जिसे राज्यपाल ने सलामी दी। समारोह में बिहार सरकार के 12 विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। झांकियों की प्रतियोगिता में परिवहन विभाग की झांकी को पहला, कृषि विभाग को दूसरा और ऊर्जा विभाग की झांकी को तीसरा स्थान मिला।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार के एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 40 लाख लोगों को विभिन्न माध्यमों से रोजगार दिया जा चुका है।

राज्यपाल ने कहा कि सड़क और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए सुधारों के कारण अब बिहार के किसी भी कोने से राजधानी पटना तक अधिकतम पांच घंटे में पहुंचा जा सकता है। स्वास्थ्य सुविधाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के 27 जिलों में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। वर्ष 2005 में जहां राज्य में केवल 6 मेडिकल कॉलेज थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

महिला सशक्तिकरण को लेकर राज्यपाल ने कहा कि पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने से समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। जीविका योजना से जुड़ी 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं, जबकि बेहतर रोजगार के लिए दो लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि हर प्रखंड में एक आदर्श विद्यालय और एक डिग्री कॉलेज की स्थापना की योजना पर सरकार तेजी से काम कर रही है।

परेड पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बेस्ट प्रोफेशनल परेड का पुरस्कार एसटीएफ को दिया गया, जबकि नन-प्रोफेशनल कैटेगरी में एनसीसी आर्मी बॉयज को सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट प्लाटून कमांडर प्रोफेशनल कैटेगरी में एसएसबी और नन-प्रोफेशनल कैटेगरी में एनसीसी को पुरस्कार मिला।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

“बिहार की कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी मांग”

बिहार में 17 फरवरी से 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है। सख्त नियमों के कारण परीक्षा केंद्र पर…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना ग्लोबल टेक हब’: बेगूसराय में गिरिराज सिंह का आरजेडी पर हमला

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रस्ताव, ऐतिहासिक सचिवालय टावर की ऊंचाई घटाने की तैयारी

बिहार की राजधानी पटना में विकास और विरासत के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का हंगामा, कानून-व्यवस्था और शराबबंदी पर सरकार घिरी

गुरुवार को बिहार विधान परिषद के बाहर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top