• Home
  • Breaking News
  • रोसड़ा नगर परिषद के EO के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी छापेमारी, 10.5 लाख कैश और 27 लाख की ज्वेलरी बरामद
Image

रोसड़ा नगर परिषद के EO के ठिकानों पर निगरानी की बड़ी छापेमारी, 10.5 लाख कैश और 27 लाख की ज्वेलरी बरामद

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रोसड़ा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) उपेंद्रनाथ वर्मा के पटना और समस्तीपुर स्थित ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की। करीब सात घंटे चली इस कार्रवाई में टीम ने भारी मात्रा में कैश, ज्वेलरी, जमीन की डीड और निवेश के दस्तावेज बरामद किए हैं।

छापेमारी के दौरान वर्मा के समस्तीपुर स्थित घर से 10.5 लाख रुपये नकद और पटना आवास से 27 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी मिली। टीम ने प्राथमिकी में दर्ज 11 जमीनों के अलावा 3 नई जमीन की डीड (कुल 14) भी जब्त की हैं। इसके अलावा कई बीमा कंपनियों में निवेश के कागजात, एक इनोवा, एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक बैंक पासबुक भी कब्जे में लिए गए।

निगरानी ब्यूरो की DSP अभिजीत कौर ने बताया कि गुप्त जांच में उपेंद्रनाथ वर्मा के पास करीब 1 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता चला था। उसी आधार पर FIR दर्ज की गई और कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे हैं।

छापेमारी के समय वर्मा समस्तीपुर के अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। वह एक होटल के ऊपर किराए के कमरे में रहते हैं। यहां कमरे का सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया, जिसके बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कमरे को खोला गया। अलमारी से 5.6 लाख रुपये नगद बरामद हुए।

करीब एक साल से रोसड़ा में तैनात EO वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को “गहरी साजिश” बताया है। उन्होंने कहा कि मिली हुई संपत्ति “पारिवारिक” है और वह कोर्ट में सभी दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे। निगरानी ब्यूरो ने उनके खिलाफ 1,16,90,319 रुपये की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज किया है, जो उनकी ज्ञात आय से 86.3% अधिक बताई गई है।

Releated Posts

Raghu Rai Death: दिग्गज फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का निधन, कला और मीडिया जगत में शोक

नई दिल्ली। भारतीय फोटो पत्रकारिता के सबसे प्रतिष्ठित नामों में शुमार रघु राय का रविवार को निधन हो…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

Bihar News: नेपाल सीमा से संदिग्धों की घुसपैठ की सूचना, पूरे राज्य में अलर्ट—सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पटना। बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया इनपुट के आधार पर…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

Delhi Airport: टेकऑफ के दौरान विमान के इंजन में आग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्विस…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

Bihar Fake Currency Gang: बेतिया में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

बेतिया (पश्चिम चंपारण)। बिहार पुलिस ने जाली नोटों के काले कारोबार से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ करते…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top