• Home
  • Bihar
  • 18वीं बिहार विधानसभा का सत्र 1 दिसंबर से शुरू, सदन होगा पेपरलेस और डिजिटल
Image

18वीं बिहार विधानसभा का सत्र 1 दिसंबर से शुरू, सदन होगा पेपरलेस और डिजिटल

पटना: बिहार की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र से ही विधानसभा पूरी तरह पेपरलेस मोड में काम करेगी। नए निर्वाचित विधायकों की सीटों पर डिजिटल टैब इंस्टॉल किए गए हैं, जिनसे वे सवाल, पूरक और अन्य संसदीय कार्यवाही कर सकेंगे।

यह व्यवस्था ‘नेवा योजना’ (नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन) के तहत लागू की गई है, जिसका उद्देश्य सदन में कागज के उपयोग को न्यूनतम करना है। विधानपरिषद में यह सिस्टम पहले ही सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है।
विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सुरक्षा और प्रबंधन के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। विधानसभा भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी, सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहेंगे और ट्रैफिक, चिकित्सा, सफाई व पार्किंग की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नए विधायकों को पहले सत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, एडीजी डॉ. कमल किशोर सिंह, प्रशासनिक व निगम अधिकारी, पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम, एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, और विधान परिषद सचिवालय के अधिकारी उपस्थित थे।
सत्र का कार्यक्रम

1 दिसंबर: नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण

2 दिसंबर: विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन

3 दिसंबर: सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक एवं राज्यपाल का अभिभाषण

4 दिसंबर: अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव व सरकार का जवाब

5 दिसंबर: द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा और विनियोग विधेयक

बिहार विधानसभा अब देश के उन प्रगतिशील राज्यों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जहां सदन की कार्यवाही डिजिटल और पेपरलेस तरीके से संचालित होती है।

Releated Posts

Bihar Politics: ‘अपराधी सम्राट’ बयान पर सियासी घमासान, डिप्टी CM का तेजस्वी यादव पर पलटवार

Bihar Politics: बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar School News: जय जय राम यादव की अनोखी पहल, भीषण गर्मी में बच्चों को बांटे छाते

Bihar School News: खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड से एक ऐसी पहल सामने आई है, जिसने इंसानियत की…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

बिहार पुलिस शर्मसार: गंजी में गश्त करते ASI का वीडियो वायरल, SP ने किया सस्पेंड

Bihar Police: बिहार पुलिस को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसने विभागीय अनुशासन पर…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

पटना में जेडीयू की बड़ी बैठक: नीतीश कुमार को नया नेता चुनने का अधिकार, संगठन पर रहेगा फोकस

पटना में आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top