• Home
  • Blog
  • कटिहार में धोखे की शादी: ससुराल पहुंचते ही दुल्हन के सामने आई पति की पहली पत्नी, 50 लाख ठगी का आरोप, पति गिरफ्तार
Image

कटिहार में धोखे की शादी: ससुराल पहुंचते ही दुल्हन के सामने आई पति की पहली पत्नी, 50 लाख ठगी का आरोप, पति गिरफ्तार

पीड़िता के माता-पिता और अन्य परिजन वहां पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और कहा गया कि अंजली को आलोक कुमार की दूसरी पत्नी बनकर ही रहना होगा। पीड़िता के पिता का आरोप है कि इस दौरान उनसे सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए गए।

इसके बाद आरोपियों ने अंजली, उसके माता-पिता और साथ गए लोगों के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि उन्हें यह कहकर धमकाया गया कि “जो करना है कर लो।”

परिजनों ने बताया कि बाद में जानकारी मिली कि आलोक कुमार ने 16 अप्रैल 2025 को ही सहरसा स्थित बुन्देश्वर मंदिर में लक्ष्मी देवी से शादी कर ली थी, जिसकी जानकारी छुपाकर दूसरी शादी की गई।

इस पूरे मामले में पहली पत्नी लक्ष्मी देवी का कहना है कि उसे दूसरी शादी से कोई आपत्ति नहीं है और दोनों महिलाएं एक साथ रह सकती हैं। हालांकि पीड़िता और उसके परिवार ने इसे धोखा और गंभीर अपराध बताया है।

कटिहार सहायक थाना की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी, ठगी और दहेज उत्पीड़न से जुड़े आरोपों में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पति आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और यह मामला शादी के नाम पर धोखाधड़ी और सामाजिक अपराध का गंभीर उदाहरण माना जा रहा है।

Releated Posts

नरेंद्र मोदी पहुंचे साधारण झाल मुड़ही की दुकान पर: गया के विक्रम साव की कहानी बनी चर्चा का केंद्र

Bihar News (गया): गया जिले के एक साधारण युवक की कहानी इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

खगड़िया में ‘कांग्रेस बचाओ सम्मेलन’: आनंद माधव का प्रदेश नेतृत्व पर बड़ा हमला, संगठन पर उठे सवाल

Bihar Politics: खगड़िया में कांग्रेस के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। जिले के केएन क्लब में…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

वैशाली में बम-फायरिंग के बीच बड़ी डकैती: ज्वेलरी कारोबारी के घर 30 हथियारबंद बदमाशों का धावा

Bihar News: वैशाली जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

केदारनाथ मंदिर में मोबाइल बैन: अब परिसर में फोन, फोटो और वीडियो पूरी तरह प्रतिबंधित

Kedarnath Temple: उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। मंदिर…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top