• Home
  • Country
  • कांग्रेस ने दिल्ली में रैली में भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
Image

कांग्रेस ने दिल्ली में रैली में भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग असत्य के साथ खड़ा है, जबकि कांग्रेस सत्य की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी करने और चुनाव के समय 10 हजार रुपये बांटने का आरोप लगाया।

राहुल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव आयुक्तों के लिए नया कानून लाया है, जिसके तहत उन पर कार्रवाई नहीं की जा सकती, लेकिन कांग्रेस इस कानून को बदलकर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता के मुद्दों पर खुलकर बात करने की हिम्मत नहीं करती। वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी गड़बड़ियों के जरिए सत्ता में बैठे लोगों की आलोचना की।

रैली में कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की नीतियों को चुनावी प्रक्रिया के लिए खतरा बताते हुए जनता से जागरूक होने का आह्वान किया।

Releated Posts

नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के इतिहास में 10 जून 2026 का दिन एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

UPSC Civil Services Prelims 2026: पटना में हाई-अलर्ट पर प्रशासन, 79 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर राजधानी पटना में प्रशासन पूरी तरह हाई-अलर्ट मोड पर नजर…

ByByAjay Shastri May 24, 2026

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 96.17 तक पहुंचा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने इतिहास के सबसे निचले…

ByByAjay Shastri May 18, 2026

क्या ‘किफायत’ की अपील से बढ़ेगा आर्थिक संकट? युद्ध, महंगाई और गिरते रुपये के बीच क्यों बढ़ी चिंता

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज़ स्ट्रेट पर बढ़ते तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर…

ByByAjay Shastri May 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top