• Home
  • Bihar
  • बिहार विधानसभा में कबड्डी विश्व कप को लेकर सरकार घिरी, खेल मंत्री से पूछे गए सवाल
Image

बिहार विधानसभा में कबड्डी विश्व कप को लेकर सरकार घिरी, खेल मंत्री से पूछे गए सवाल

बिहार विधानसभा में कबड्डी विश्व कप के आयोजन और उसके बाद रद्द होने को लेकर सत्तापक्ष के ही विधायक ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। बैकुंठपुर से भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी ने पटना में प्रस्तावित कबड्डी विश्व कप के आयोजन और फिर उसके रद्द किए जाने पर सवाल उठाते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से जवाब मांगा।

मिथिलेश तिवारी ने पूछा कि जब कबड्डी महासंघ पर गंभीर आरोप लगे हुए थे और मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन था, तब 4 फरवरी 2025 को 8 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का करार क्यों किया गया। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं।

इस पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सदन को बताया कि कबड्डी महासंघ से जुड़े मामले की सुनवाई उस समय सुप्रीम कोर्ट में चल रही थी। महासंघ पर लगे गंभीर आरोपों के कारण ही बिहार में कबड्डी विश्व कप का आयोजन रद्द करना पड़ा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि 4 फरवरी को ही राज्य कैबिनेट की बैठक हुई थी और उसी दिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आया था।

मामले पर बहस तेज होती देख विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया और खेल मंत्री को पूरे प्रकरण की जांच कराने का निर्देश दिया। इसके बाद इस मुद्दे पर सदन में चर्चा को आगे नहीं बढ़ाया गया।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

“बिहार की कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी मांग”

बिहार में 17 फरवरी से 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है। सख्त नियमों के कारण परीक्षा केंद्र पर…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना ग्लोबल टेक हब’: बेगूसराय में गिरिराज सिंह का आरजेडी पर हमला

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रस्ताव, ऐतिहासिक सचिवालय टावर की ऊंचाई घटाने की तैयारी

बिहार की राजधानी पटना में विकास और विरासत के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का हंगामा, कानून-व्यवस्था और शराबबंदी पर सरकार घिरी

गुरुवार को बिहार विधान परिषद के बाहर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top