• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
Image

बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

बेगूसराय जिले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने जब शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान मझौल थाना क्षेत्र के बाबा टोला मंझौल निवासी रामजीवन सिंह के पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि अज्ञात लोगों ने मारपीट कर युवक की हत्या की और शव को काबर बहियार में फेंक दिया।

सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी नवीन कुमार और थानाध्यक्ष फैसल अंसारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष भी मौके पर पहुंचे और मामले की बारीकी से पड़ताल की।

ग्रामीणों की मांग पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर वैज्ञानिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि गणेश कुमार बुधवार को घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे उसे धनफर सड़क के पास कुछ लोगों के साथ देखा गया था। गुरुवार सुबह करीब दस बजे उसका शव काबर बहियार में पड़ा मिला।

घटना कई सवाल खड़े कर रही है—क्या यह पुरानी रंजिश का नतीजा है या फिर किसी अन्य वजह से हुई मौत? पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है।

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवक नशे का आदी था। हालांकि पुलिस ने इस पहलू की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई।

मृतक विवाहित था और उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की अंतिम जांच पर टिकी है, जो इस ‘मौत के रहस्य’ से पर्दा उठाएगी।

Releated Posts

Bihar Crime: भागलपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर शक—जांच में जुटी पुलिस

बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच भागलपुर से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नवगछिया के…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar News: हथिदह में ट्रक की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, बड़हिया में रात 2 बजे से सप्लाई ठप

लखीसराय जिले के बड़हिया इलाके में अचानक बिजली संकट खड़ा हो गया है। हथिदह के पास एक अनियंत्रित…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में पंचायत स्तर पर योजनाओं का औचक निरीक्षण, कई विभागों की हुई जांच

बेगूसराय, 24 अप्रैल 2026:बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक

बेगूसराय, 24 अप्रैल 2026:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर बेगूसराय में आगामी 9 मई 2026…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top