• Home
  • Elections
  • लालू यादव आज करेंगे रोड शो, तेजस्वी के साथ पहली बार साझा प्रचार — दानापुर में रीतलाल यादव के समर्थन में महागठबंधन की ताकत का प्रदर्शन
Image

लालू यादव आज करेंगे रोड शो, तेजस्वी के साथ पहली बार साझा प्रचार — दानापुर में रीतलाल यादव के समर्थन में महागठबंधन की ताकत का प्रदर्शन

पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल चरम पर है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है, ऐसे में सभी दलों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। इस बीच मोकामा और दानापुर की सियासत में हलचल और तेज हो गई है।

दुलारचंद की मौत और अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद मोकामा में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं अब दानापुर की राजनीति में भी बड़ा मोड़ आने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज पहली बार चुनावी सभा करने जा रहे हैं।

लालू यादव आज दानापुर से राजद प्रत्याशी और जेल में बंद विधायक रीटलाल यादव के समर्थन में रोड शो करेंगे।
यह रोड शो दोपहर 3 बजे सगुना मोड़ से शुरू होकर जमालुद्दीन चक तक जाएगा। इस दौरान राजद सांसद डॉ. मीसा भारती भी मौजूद रहेंगी, जो बीते कई दिनों से दानापुर में रीतलाल यादव के पक्ष में प्रचार कर रही हैं।

इसी क्रम में आज तेजस्वी प्रसाद यादव भी दानापुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह सभा पतलापुर दियर मैदान में दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी।

रीटलाल यादव की बेटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए जनता से बड़ी अपील की है —

“दानापुर विधानसभा क्षेत्र 186 के सभी जनता मालिकों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर बिहार के भविष्य और भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी का भव्य स्वागत करें। लालटेन जलाइए, उजाला फैलाइए — तेजस्वी जी के साथ बिहार बढ़ाइए।”

यह पहली बार होगा जब तेजस्वी यादव और लालू यादव एक साथ चुनावी मैदान में प्रचार करेंगे।
स्वास्थ्य कारणों से लंबे समय से लालू यादव सक्रिय प्रचार से दूर थे, लेकिन अब उनकी वापसी ने बिहार की सियासत को और गरमा दिया है।

Releated Posts

Bihar MLC By-election 2026: आरा में वोटिंग के दौरान हंगामा, पार्टी कार्यालय को लेकर राजद समर्थकों और प्रशासन में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद उप-चुनाव 2026 के दौरान भोजपुर जिले के आरा में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया,…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

West Bengal Election Result 2026 LIVE: भवानीपुर में ममता से आगे सुवेंदु, रुझानों में भाजपा बहुमत के करीब

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का आज फैसला हो रहा है। राज्य की 294 में…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

5 राज्यों के चुनाव नतीजे LIVE: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु-केरल में बदलाव के संकेत, असम में NDA आगे

देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज 4 मई को घोषित किए जा रहे…

ByByAjay Shastri May 4, 2026

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 142 सीटों पर मतदान, भवानीपुर पर टिकी सबकी नजर

West Bengal में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top