• Home
  • Elections
  • मीसा भारती का दावा: “तेजस्वी को मिल रहा है बिहार के युवाओं का अपार समर्थन, इस बार रोजगार और मुद्दों की राजनीति जीतेगी”
Image

मीसा भारती का दावा: “तेजस्वी को मिल रहा है बिहार के युवाओं का अपार समर्थन, इस बार रोजगार और मुद्दों की राजनीति जीतेगी”

पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने दावा किया है कि जनता खासकर युवा वर्ग इस बार तेजस्वी यादव के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आरजेडी युवाओं, महिलाओं और आम जनता के असली मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में है।

मीसा भारती ने कहा,

“हमें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। तेजस्वी को बिहार के बेरोजगार भाइयों का पूरा समर्थन प्राप्त है क्योंकि हम उन्हीं के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं युवाओं की, महिलाओं की, महंगाई और रोजगार की।”

उन्होंने नीतीश कुमार और केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि

“2005 से बिहार में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन हालत सबके सामने हैं। न कोई फैक्ट्री है, न रोजगार का साधन। सबसे ज़्यादा पलायन बिहार से ही होता है।”

मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“प्रधानमंत्री मंच से बंदूक की बात करते हैं, जबकि तेजस्वी नौकरियों, सिंचाई, शिक्षा, दवा और आमदनी की बात करते हैं। यही फर्क है दोनों की राजनीति में।”

उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं ने मन बना लिया है —

“इस बार वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मीसा भारती का यह बयान महागठबंधन के चुनावी एजेंडे को मजबूती देने और युवाओं को लामबंद करने की कोशिश है।

Releated Posts

भारतीय चुनाव आयोग ने 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव का किया ऐलान

देश की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इन सीटों के…

ByByAjay Shastri Feb 18, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ा प्रयोग: बिहार में पहली बार EVM से वोटिंग, एक वोटर–6 मशीनें, जनप्रतिनिधियों में मचा घमासान

बिहार में विधानसभा चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव की सियासी सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं। वर्ष 2026…

ByByAjay Shastri Dec 10, 2025

गढ़पुरा में डिग्री कॉलेज खोलने का रास्ता साफ, लड़कियों की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

गढ़पुरा प्रखंड में लंबे समय से डिग्री कॉलेज की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र की छात्राओं की उच्च शिक्षा…

ByByAjay Shastri Nov 29, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top