• Home
  • Bihar
  • बांका के अमरपुर में महिला अमीन का कथित गाली-गलौज वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Image

बांका के अमरपुर में महिला अमीन का कथित गाली-गलौज वीडियो वायरल, जांच के आदेश

बिहार के बांका जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमरपुर अंचल में एक महिला सरकारी अमीन का कथित गाली-गलौज और धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और सरकारी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

मामला अमरपुर अंचल के सुरिहारी पंचायत के एक गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला अमीन मधुलता कुमारी एक कर्मी के साथ जमीन मापी के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान ग्रामीणों और अमीन के बीच विवाद हो गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने अंचल कार्यालय के आदेश की प्रति दिखाने की मांग की और कथित तौर पर एक दलाल के साथ आने पर सवाल उठाया, तो माहौल गरमा गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया।

हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। न्यूज4नेशन इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन वायरल क्लिप में महिला अमीन को गुस्से की हालत में देखा जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया और मारपीट की धमकी दी।

गांव के लोगों का कहना है कि यदि सरकारी पद पर बैठा अधिकारी इसी तरह का व्यवहार करेगा, तो कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक आचरण पर सवाल उठना स्वाभाविक है। कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अमीन की कार्यशैली को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं।

मामले पर जब अमरपुर की अंचलाधिकारी रजनी कुमारी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने इसे आपसी विवाद बताते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं महिला अमीन मधुलता कुमारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जमीन मापी के दौरान कुछ लोगों ने अनावश्यक बाधा डाली और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि आत्मरक्षा में उन्हें सख्त रुख अपनाना पड़ा।

फिलहाल पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है। वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और किसकी गलती है, यह प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

इस घटना ने अमरपुर में सरकारी कार्यप्रणाली और अधिकारियों के व्यवहार को लेकर बहस छेड़ दी है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं कि सच्चाई सामने आएगी या मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Releated Posts

“बिहार की कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी मांग”

बिहार में 17 फरवरी से 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है। सख्त नियमों के कारण परीक्षा केंद्र पर…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना ग्लोबल टेक हब’: बेगूसराय में गिरिराज सिंह का आरजेडी पर हमला

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रस्ताव, ऐतिहासिक सचिवालय टावर की ऊंचाई घटाने की तैयारी

बिहार की राजधानी पटना में विकास और विरासत के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का हंगामा, कानून-व्यवस्था और शराबबंदी पर सरकार घिरी

गुरुवार को बिहार विधान परिषद के बाहर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top