• Home
  • Politics
  • भाजपा ने कहलगांव विधायक पवन यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया, जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर भी गिरी गाज
Image

भाजपा ने कहलगांव विधायक पवन यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया, जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर भी गिरी गाज

भागलपुर – बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए कहलगांव के विधायक पवन यादव को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उस समय हुई है जब चुनावी माहौल अपने चरम पर है।

इसी से एक दिन पहले जेडीयू ने गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया था। टिकट नहीं मिलने के बाद गोपाल मंडल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर गए हैं, जबकि पार्टी ने वहां से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।

अब तक भागलपुर जिले के दो एनडीए विधायक अनुशासनात्मक कार्रवाई की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, पीरपैंती विधायक ललन पासवान को इस बार टिकट नहीं मिला है और वे चुनावी गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं।

रविवार को भाजपा ने कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के चार मंडल अध्यक्षों और एक संयोजक को भी पार्टी से निलंबित किया है। इनमें सन्नी यादव (गोराडीह पश्चिम), श्रवण कुशवाहा (चटपटिया), उत्तम चौधरी (नगर मंडल), मारुति नंदन (ग्रामीण मंडल) और पवन चौधरी (विधानसभा संयोजक) शामिल हैं।

भाजपा मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि पवन यादव का गठबंधन उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ना “दल-विरोधी गतिविधि” है, जो पार्टी अनुशासन के खिलाफ है। इसलिए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इस चुनाव में संगठन ने “शून्य सहिष्णुता नीति” अपनाई है। जो भी नेता या कार्यकर्ता गठबंधन उम्मीदवारों के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

बिहार में सत्ता-समीकरण तेज़: शपथ ग्रहण से पहले NDA में ओहदों की खींचतान तेज़

बिहार की सियासत इस वक़्त उफान पर है। 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले…

ByByAjay Shastri Nov 19, 2025

रोहिणी आचार्य के आरोप और लालू परिवार में बढ़ती आपसी कलह की पूरी कहानी

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) अभी उबर भी नहीं पाई थी…

ByByAjay Shastri Nov 18, 2025

RJD की समीक्षा बैठक में उठे चुनाव परिणामों पर सवाल, कोर्ट जाने की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी और अप्रत्याशित हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को…

ByByAjay Shastri Nov 17, 2025

लालू परिवार से दूरी के बाद रोहिणी कहां गईं? सिंगापुर नहीं, यहीं ठहरी हैं ‘लालू की लाडली’, रो-रोकर बैठ गया गला

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद राजद ही नहीं, बल्कि लालू परिवार के भीतर भी लगातार उथल-पुथल…

ByByAjay Shastri Nov 17, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top