बिहार में D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार सेशन 2026-28 में दाखिला लेना चाहते हैं, वे 24 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह परीक्षा बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित की जाएगी। राज्यभर के 306 D.El.Ed कॉलेजों की सूची और उनकी सीटें भी जारी की जा चुकी हैं, जिनमें कुल 30,000 से अधिक सीटों पर एडमिशन होगा। सफल उम्मीदवारों को वरीयता के आधार पर काउंसलिंग के जरिए कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।
योग्यता और आयु मानदंड
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
- जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 45% अंकों की छूट।
- मौलवी परीक्षा पास करने वाले 50% अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
- सभी उम्मीदवार की आयु एडमिशन वर्ष के पहले महीने के पहले दिन तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- BSEB की आधिकारिक वेबसाइट deledbihar.com पर जाएँ।
- होमपेज पर दिए गए D.El.Ed रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
एग्जाम पैटर्न
- कुल प्रश्न: 120
- परीक्षा की अवधि: 2 घंटे 20 मिनट
- प्रश्नों का विभाजन:
- सामान्य हिंदी/उर्दू: 25
- गणित: 25
- साइंस: 20
- सामाजिक अध्ययन: 20
- सामान्य अंग्रेजी: 20
- तर्क एवं विश्लेषणात्मक क्षमता: 10
- पासिंग मार्क्स:
- जनरल कैटेगरी: कम से कम 35%
- आरक्षित श्रेणी: कम से कम 30%
यह परीक्षा राज्य में शिक्षक प्रशिक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।















