• Home
  • Elections
  • बिहार चुनाव 2025: राबड़ी देवी बोलीं — “दोनों बेटों को मेरी शुभकामनाएं”, यादव परिवार को सत्ता में वापसी का भरोसा
Image

बिहार चुनाव 2025: राबड़ी देवी बोलीं — “दोनों बेटों को मेरी शुभकामनाएं”, यादव परिवार को सत्ता में वापसी का भरोसा

पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बीच लालू यादव परिवार ने भी मतदान कर लिया है। राजधानी पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव, राजद सांसद मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा —

मेरी शुभकामनाएं दोनों बेटों के साथ हैं। जनता बदलाव चाहती है, और इस बार बिहार में बदलाव होकर रहेगा।”

राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि महागठबंधन सत्ता में वापसी करेगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें और मतदान करें।

“महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से मेरी अपील है — अपने घरों से निकलकर वोट जरूर करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

राबड़ी देवी के इस बयान के साथ यादव परिवार ने स्पष्ट संकेत दिया है कि उन्हें जनता के समर्थन और सत्ता में वापसी को लेकर पूरा विश्वास है।

पहले चरण में बिहार के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Releated Posts

पंचायत चुनाव में बड़ा प्रयोग: बिहार में पहली बार EVM से वोटिंग, एक वोटर–6 मशीनें, जनप्रतिनिधियों में मचा घमासान

बिहार में विधानसभा चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव की सियासी सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं। वर्ष 2026…

ByByAjay ShastriDec 10, 2025

गढ़पुरा में डिग्री कॉलेज खोलने का रास्ता साफ, लड़कियों की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

गढ़पुरा प्रखंड में लंबे समय से डिग्री कॉलेज की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र की छात्राओं की उच्च शिक्षा…

ByByAjay ShastriNov 29, 2025

बिहार चुनाव विवाद: 3 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी पर EC का स्पष्टीकरण; विपक्ष ने लगाए थे ‘वोट चोरी’ के आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में अचानक गरमाहट पैदा हो गई थी, जिसका…

ByByAjay ShastriNov 20, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top